श्री चेतन बंसीलाल कांकरिया

श्री चेतन बंसीलाल कांकरिया

श्री चेतन कांकरिया पुणे विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्‍त हैं। भूमि विकास और भवन निर्माण में 26 से अधिक वर्षों का व्यापक अनुभव प्राप्‍त श्री चेतन कांकरिया ने स्‍वयं को बुनियादी ढांचे और रियल एस्टेट के क्षेत्र में एक अनुभवी पेशेवर के रूप में स्थापित किया है।

उन्होंने 2021 से 2024 तक पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक के रूप में अपनी सेवाऍं दीं। उन्‍होंने अपने कार्यकाल के दौरान लेखापरीक्षा समिति और नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति के अध्यक्ष के साथ-साथ अन्‍य प्रमुख पदों पर कार्यभार सँभाला। वे नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (सी एस आर) समिति और शेयरधारक संबंध समिति के भी सक्रिय सदस्‍य रहे। इन्‍होंने अपने कार्य-काल के दौरान रणनीतिक अभिशासन और नियामक अनुपालन में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया।

अपनी व्यावसायिक उपलब्धियों के अलावा श्री कांकरिया विभिन्न सामाजिक संगठन और नगर निगमों के साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से प्लास्टिक प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों के माध्यम से नदी संरक्षण अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

श्री कांकरिया स्पार्टन पोद्दार लर्न स्कूल के निदेशक भी हैं।

पिछले पृष्ठ मे वापस
पृष्ठ की अंतिम अद्यतन तिथि:23-03-2026 10:47 पु