कमोडोर सुजय कपूर (से.नि.)
कमोडोर सुजय कपूर (से.नि.) ने दि. 06 मार्च 2026 से भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बी डी एल) के निदेशक (उत्पादन) के रूप में कार्य-भार ग्रहण किया है।
बी डी एल में अपनी इस नियुक्ति से पहले कमोडोर कपूर ने नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली में कमोडोर (आयुध उत्पादन व देशीकरण) के पद पर अपनी सेवाऍं दीं।
एम बी ए, एम एस सी व रक्षा तथा सामरिक अध्ययन में एम.फिल., की उपाधियॉं प्राप्त कमोडेार सुजय कपूर मूलत: मेकानिकल इंजीनियर हैं। इन्हें भारतीय नौसेना के विभिन्न विषय-क्षेत्रों में तीन दशक से भी अधिक का गहन अनुभव प्राप्त है।
नौसेना में अपने कार्य-काल के दौरान कमोडेार कपूर ने आयुध निर्माणी / सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रम और डी आर डी ओ प्रयोगशालाओं के साथ मिलकर हाइली काम्प्लेक्स फ्यूज़ व इनके लॉंचर सहित पनडुब्बी रोधी रॉकेट, मिसाइल रोधी डिफेंस रॉकेट व इनके लॉंचर, संरक्षा तथा आर्मिंग मेकानिज़्म / फ्यूज़ सहित जटिल मिसाइल व टॉरपीडो विस्पोटक, टॉरपीडो व मिसाइल इलेक्ट्रॉनिक घटक, टॉरपीडो डिकॉय व इनके लॉंचर, नेवल माइन, जान बचाने वाली पायरोटेकनीक स्टोर, एयरक्राफ्ट पॉवर कैट्रिज इत्यादि के सफल देशीकरण में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
इन्होंने आयुध निर्माणी तथा कुछ एम एस एम ई सहित नौसेना संस्थापन व उत्पादन एजेंसियों की आपूर्ति श्रृंखला में मजबूत गुणता प्रबंधन प्रणाली लागू की है जिससे प्रॉसेस विश्वसनीयता, अनुपालन व परिचालनीय तैयारी और मजबूत आयी। वेलिंगटन के विख्यात डिफेंस सर्विसेज़ स्टाफ कॉलेज और गोवा के नेवल वॉर कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी रहे कमोडोर कपूर को सामरिक कुशग्रबुद्धि के साथ-साथ परिचालनीय विशेषज्ञता प्राप्त है। उनका अनुभव उन्हें फील्ड-लेवल की वास्तविकता को उच्च स्तरीय सामरिक योजना के साथ-साथ विशेषकर देशीकरण को बढ़ावा देते हुए सशस्त्र सेनाओं की युद्धसन्नद्धता को बढ़ावा देने की एक विशेष प्रकार की विशेषज्ञता प्रदान करता है।
